साहित्यिक साँचोर पश्चिमी राजस्थान के जालोर ज़िले के साँचोर तहसील के साहित्यिक एवं वैचारिक संवर्धन के लिए बनाया गया एक डिजिटल मंच है। यह पूर्णत: अव्यावसायिक उपक्रम है। इसका उद्देश्य साँचोर के समृद्ध साहित्यिक इतिहास तथा इस समय की साहित्यिक गतिविधियों को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है। ताकि नई पीढ़ी उससे परिचित-अवगत हो सके तथा इन महत्वपूर्ण कार्यों तक आसानी से पहुँचा जा सके।
इस मंच पर साँचोर के समस्त साहित्यिक एवं वैचारिक प्रबुद्धजनों का स्वागत है। यह आपका अपना मंच है। यहाँ सम्मिलित होने के लिए आप अपना परिचय, रचनाएँ, पुस्तकों की विस्तृत जानकारी, प्रकाशित सामग्री, कार्यकर्मों-गतिविधियों की सूचना आदि भेज सकते हैं। भेजी गयी सामग्री को प्रकाशित कर आपको सूचित किया जाएगा।
सामग्री भेजने अथवा जानकारी प्राप्त करने के लिए- 8006623499
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें